खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव स्थित शहीद भगवान सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के संचालन से हो रहे हादसों और इस पर पुलिस-प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं।