महनार: लापता किशोर शुभम 4 दिन बाद पटना में सकुशल मिला, कम नंबर आने से छोड़ा था घर
वैशाली जिले के महनार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करनौती गांव से लापता 17 वर्षीय शुभम कुमार को पुलिस ने चार दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में शनिवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि करनौती पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी उमाशंकर ठाकुर का पुत्र शुभम कुमार 23 मार्च से घर से लापता था।