घोरावल: दुद्धी पुलिस ने चोरी के प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार व दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे जनपद में चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा धारा 380 भादवि में वांछित अभियुक्त वारिस पुत्र इकबाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड वार्ड नं0- 09 दुद्धी व दो बाल अपचारी के कब्जे से कुल चोरी की 03 अदद पीली धातु कान का झुमका, एक पीली धातु मंगल सूत्र बरामद किया गया।