मांट: आगरा जिले का बुजुर्ग दम्पत्ति लुढ़कते हुए बृज चौरासी कोस की यात्रा करते हुए पहुंचा मानागढ़ी
Mat, Mathura | Mar 6, 2026 आगरा जिले के अकोला क्षेत्र के गांव नगला परमाल निवासी बुजुर्ग अमर सिंह व उनकी पत्नी इन दिनों बृज चौरासी कोस की लुढकते हुए परिक्रमा कर रहे हैं, परिक्रमा करते हुए शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब यह दम्पत्ति मांट तहसील के गांव मानागढ़ी पहुंचा यहाँ समाज सेवी सुभाष चौधरी ने उन्हें रोक कर उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल की