पीथमपुर: हाउसिंग कॉलोनी में युवक की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया
Pithampur, Dhar | Jan 31, 2026 पीथमपुर की सेक्टर एक थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया था।