रायबरेली: सारस चौराहे पर रथयात्रा लेकर पहुंचे AJP के स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, PDA का मंत्र मैंने दिया, सपा का PDA झूठा
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,सारस चौराहे पर,15 मार्च दिन शनिवार को 3 बजे अपनी संविधान व हुंकार रथयात्रा लेकर पहुंचे,अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने,मीडिया के सवालों पर कहा कि,सपा में PDA का मंत्र मैंने दिया था।लेकिन इस समय पीडीए कई जगहों पर सपा में झूठी निकल रही है।कभी PDA के A को अल्पसंख्यक से जोड़ते हैं।तो कभी अगड़ा से जोड़ते हैं।