तिर्वा: तिर्वा सहित कई जगहों पर खाद्य विभाग ने पनीर, खोया और रंगीन मिठाइयों के लिए सैंपल लिए, स्टॉक कराया नष्ट
Tirwa, Kannauj | May 5, 2025 कन्नौज जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमारी की और होटलों पर सैंपल भरे। मिलावटी पनीर और खोया के साथ रंगीन मिठाईयों की बिक्री पर रोक लगाई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।