कप्तानगंज: नादह गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर, हालत गंभीर – जिला अस्पताल से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमदा निवासी एक किशोर अपने मामा के घर नादह गाँव आया हुआ था वह आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के नादह गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार सुबह आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा जिससे हाथ-पैर टूट गया