एसएसपी देवेंद्र पींचा ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस मीडिया सेल से शनिवार शाम करीब 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ मिलकर स्टांग रूम और मतगणना स्थल ताड़ीखेत का निरीक्षण कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।