गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत ग्राम वजाखरा में फरवरी में होने वाले शिखर प्रतिष्ठा एवं महारुद्र यज्ञ महोत्सव का बुधवार को आचार्य पंडित लोकेश पाठक द्वारा भूमि पूजन संपादित किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव के सनातन धर्म प्रेमी सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधि विधान से मंत्रोच्चारण द्वारा गणेश पूजन के साथ भूमि पूजन किया गया।