जंदाहा: सकरौली बुचौली गांव से पुलिस ने 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
महिसौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सकरौली बुचौली गांव से एक शराब कारोबारी को उसके घर से 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में महिसौर थाना के अवर निरीक्षक गुलशन आनंद द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सकरौली बुचौली निवासी स्वर्गीय राम नंदन महतो के पुत्र नवल महतो को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है।