कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जशपुर के सजल ग्रुप महिला समूह ने कुनकुरी थाना क्षेत्र के मयाली में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को स्माइली बैज लगाकर सम्मानित किया गया, वहीं हेलमेट नहीं पहनने वालों को गुलाब देकर यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी गई।