धरमपुरी: नर्मदा तट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, नाव से श्री बिल्वामृतेश्वर महादेव के दर्शन किए
धरमपुरी नर्मदा नदी तट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेवा गर्भ में स्थित महादेव के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव भक्तों ने माँ नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया और इसके बाद मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया।