झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन पर चलाए गए मेगा चेकिंग अभियान में पकड़े गए 45 बेटिकट रेलयात्रियों से ₹22050 जुर्माना राशि वसूला गया।
Jhajha, Jamui | Sep 13, 2024 रेलवे के वरीय पदाधिकारी सीनियर डीसीएम के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को झाझा रेलवे स्टेशन पर सीआइटी यशंवत रावत की अगुवाई में मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में विभिन्न गाड़ीयों में बेटिकट यात्रा करने वाले रेलयात्रियो को पकड़ने के बाद उससे जुर्माना वसूला गया। सीआईटी ने बताया कि विभिन्न गाड़ियों सहित प्लेटफार्म पर से कुल कुल 45 बेटिकट रेलयात्री पकड़ा गया।