गोड्डा: गायछांद गाँव के पास बालू लदे ट्रैक्टर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, शव सदर अस्पताल पहुँचा
Godda, Godda | Mar 30, 2026 सोमवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गाँव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने के कांरण बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक का नाम संजय मंडल और निरंजन मंडल है जो कजरा गाँव के रहने वाले थे। दोनों काम करने के पश्चात गाँव जा रहे थे। बाद में दोनों के शव को सदर अस्पताल भिजवाया गया लेकिन पोस्टमार्टम मंगलवार ही हो पाएगा।