अगिआंव: सावन की पहली सोमवारी पर अगियांव में भक्तों ने किया मंदिरों में जलाभिषेक
Agiaon, Bhojpur | Jul 22, 2024 सावन की पहली सोमवारी पर आज भक्तों ने अगियांव क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। आज सभी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। प्रत्येक मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आज साम से चल रहा है जो रात 12 बजे तक चलेगा। जल ,पेलपत्र व फूल लेकर भक्तों ने जलाभिषेक किया है और सुखशांति को ले प्रार्थना किया है।