बड़वानी: कलेक्टर कार्यालय सभगृह में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कलेक्टर डॉ राहुल फटींग ने की चर्चा
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने बुधवार को सामाजिक संस्था पहल जन सहयोग विकास संस्थान एवं टीआरआई टीम के सदस्यों के साथ बैठक लेकर दोनों संस्थानों द्वारा वर्तमान में संचालित परियोजनाओं एवं किये जाने वाले कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। बैठक के दौरान पहल जन सहयोग विकास संस्थान के सदस्यों ने पोषणम् परियोजना सहित अन्य कार्यों की कलेक्टर को जानकारी दी।