भितरवार: राजन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, ग्वालियर रेफर
भितरवार थाना क्षेत्र के भितरवार करेरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित राजन मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया।