मऊगंज: पन्नी ओवरब्रिज पर भीषण हादसा: बोलेरो-बाइक की टक्कर में 40 फीट नीचे गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा रीवा रेफर
Mauganj, Rewa | Mar 8, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी ओवरब्रिज पर आज रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार बाइक और बोलेरो वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक करीब 40 फिट नीचे गिर गए।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार नौढिया नंबर-1 थाना लौर निवासी अनिल प्रजापति और रामशरण आदिवासी मऊगंज से घर जा रहे थे।