गोड्डा: घोरीचक गाँव के पास बस की चपेट में आने से युवती और बच्ची की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Godda, Godda | Mar 31, 2026 मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक गाँव के समीप बस के चपेट में आने के कारण बाइक सवार एक युवती जुली कुमारी(20) की घटनास्थल पर मौत हो गयी। बाइक में दो बच्ची सहित 4 लोग सवार थे। तीन घायलों क्रमश सोनू कुमार गोस्वामी, डुग्गु कुमारी(5) और प्रीति कुमारी(4) को सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान प्रीति कुमारी की मौत हो गयी। सभी राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के भदरिया गाँव