रनियां: तपकरा थाना परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक
Rania, Khunti | Mar 22, 2024 शुक्रवार को होली पर्व को लेकर तपकरा थाना परिसर में बीडीओ कुमुद कुमार झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में होली, खिजुर पर्व, रमज़ान तथा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया।