जिले के अलग अलग जगहों पर सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इस दौरान दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। ऐसे में दोनों बच्चियों की मौत का कारण सांप काटने की आशंका जाहिर की जा रही है।