सिवनी में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर हुए प्राणघातक हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को बताया गया कि पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश कर उन्हें दबोच लिया। बता दे क्रिकेट विवाद को लेकर आरोपियों ने समीर खान और उसके भाई उवैस खान पर चाकू, बैट और हाथ-मुक्कों से हमला किया था।