गलियाकोट: दिवड़ा छोटा में गोविंद गुरु की धूनी में गोविंद गुरु की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
दीवड़ा छोटा में गोविंद गुरु की धूनी में गोविंद गुरु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गादीपति करण गिरी महाराज और गिरवर गिरी महाराज के साथ ही आचार्य पंडित भरत भट्ट ,विनोद जोशी के सानिध्य में पूजा-अर्चना व मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी भी उपस्थित रहे। वहीं, क्षेत्र के कई श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।