घोरावल: करमा थाना क्षेत्र के पगिया रोड के समीप बाइक से गिरकर दो युवक घायल , प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है उपचार
करमा थाना क्षेत्र के पगिया रोड के समीप बुधवार को अनियंत्रित बाइक गिरने से दिनेश कुमार (40) पुत्र शंकर निवासी औरौली व शिवपूजन (45) पुत्र शंभूनाथ निवासी रेनुआ थाना शाहगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से किसी काम से पगिया चट्टी आए थे। लौटते वक्त करनवाह के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर चोटिल हो गए।