झांसी: झांसी में कांग्रेसियों ने शहर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर मुख्य विद्युत अभियंता का किया घेराव
Jhansi, Jhansi | Jun 19, 2025 झांसी में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता मे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से मिला। जिसमें पूरे झांसी शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रितु विहार कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, दतिया गेट, उन्नाव गेट, लक्ष्मणगंज, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, ईसाई टोला, थापक बाग मिशन कंपाउंड व डडियापुरा में हो रही विद्युत समस्या को लेकर बातचीत हुई।