गांधीनगर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ पूर्ण करवाकर आमजन को राहत दिलवाने की मांग के संबंध में पूर्व पार्षद गौरव जैन ने मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को ज्ञापन सौंपा। गौरव जैन के अनुसार जंक्शन स्थित गांधीनगर इलाके में रेलवे की ओर से फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है।