मुंगेर: सिंघीया इंग्लिश में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किया जाम
Munger, Munger | May 17, 2025 सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया इंग्लिश निवासी विनोद यादव शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे,की अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो BR082114P ने धक्का मार दी जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोटें आई।ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं इलाज के दौरान शनिवार की देर रात्रि उसकी मौत हो गई।