नेवादा के ग्राम सभा इमली गांव के हरिजन मोहल्ले में कई साल पहले बना नाला आज भी खुला पड़ा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार 2 बजे को खेलते समय भोले का चार वर्षीय बेटा नितेश नाले में गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकाला।ग्रामीणों का कहना है कि नाला ढंका न होने और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से बच्चों के गिरने व बीमारी का खतरा है !