चान्हो: देर रात टायर फैक्टरी में भीषण आग, लाखों रुपये की टायर जलकर राख हुई
Chanho, Ranchi | Feb 15, 2025 चान्हो थाना क्षेत्र के सटे बैंक ऑफ इंडिया स्थित थशकांत स्टार टायर रेसोलिंग फैक्टरी में देर रात तकरीबन 12 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गया और पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।