जिले के घाटोल उपखंड के अंतर्गत चडला क्षेत्र के भोवण की घाटी चडला नहर में एक 40साल के युवक का नहर मे बहने का मामला सामने आया हे। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हे। लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता हाथ नहीं लगी है।घाटोल थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया बामनपाड़ा निवासी वालचंद की तलाश जारी हे।