पूर्णिया शहर के बक्सा घाट रोड स्थित नारियल बगान इलाके मे बैंक मैनेजर के निर्माणाधीन घर में चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है। जहाँ बेखौफ चोर कई कीमती सामान, मशीन और मटेरियल तक ले भागे। पीड़ित मकान मालिक सतीश यादव ने शनिवार को सुबह 10 बजे बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है.