बदायूं: उझानी में ईद उल फितर की नमाज अदब के साथ अदा की गई, एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
Budaun, Budaun | Mar 21, 2026 बदायूं जिले के कस्बा उझानी में शनिवार साढ़े आठ बजे के आसपास ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों ने साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया और देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।