मेदिनीनगर (डालटनगंज): जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 150 दिव्यांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभा, जिला स्कूल मैदान में हुआ आयोजन
जिला स्कूल मैदान में शनिवार को दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। पांकी के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अमृता सिंह एवं एडीपीओ उदय सिंह ने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में कक्षा-1- 8 एवं कक्षा-9-12 तक के 150 दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला, रंगोली कुर्सी रेस एवं 50 मीटर के दौड़ में भाग लिया। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।