हाथरस: कस्बा मुरसान में हीरो एजेंसी के सामने रेल की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरसान मे हीरो एजेंसी सामने रेल की चपेट में आने से गांव बड़ा कला निवासी विकास कुमार पुत्र राजपाल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।