बरेली: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पशुपतिनाथ मंदिर में घंटों कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर के बाहर सड़क तक लाइनें लगी रहीं। महिला, पुरुष और बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला।