हंडिया तहसील क्षेत्र के उतराव थाना अंतर्गत सौरा गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे सरकारी तालाब से जेसीबी द्वारा अवैध मिट्टी खनन का वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की।मामले को लेकर उपजिलाधिकारी हंडिया ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।