प्रयागराज: रामनवमी जुलूस के दौरान मजार पर धार्मिक झंडा फहराने वाले अभियुक्त को उसके साथियों के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सिकंदरा स्थित मजार पर बीते कल रामनवमी जुलूस के दौरान अपने साथियों के साथ निश्चित रूट से अलग होकर धार्मिक झंडा फहराने व संप्रदाय विशेष नारेबाजी की गई,इसके संबंध में कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया,मामले में पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।