खरगोन शहर के बिस्टान रोड पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक कार का अचानक टायर फटने से हादसा हो गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर गोल-गोल घूमने लगी, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। इसी दौरान कार के अंदर लगे एयरबैग अचानक खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया।