नैनवां: चीता की झोपड़ियां के ग्रामीणों ने आम रास्ते में कीचड़ की समस्या के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन
Nainwa, Bundi | Sep 3, 2024 देई क्षेत्र के चीता की झौंपडिया गांव के ग्रामीणो ने सोमवार को उपतहसील देई पर गांव के आम रास्ते पर हो रहे कीचड की समस्या पर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन मे बताया कि रास्ते पर कीचड होने से गांव मे एम्बुलेंस नही जाती है ओर स्कूल जाने वाले बच्चो को कीचड मे होकर जाने मे परेशानी का सामना करना पड रहा है।