पटना ग्रामीण: छात्र हत्याकांड पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, कहा- सरकार का प्रशासन पर कोई कंट्रोल नहीं
पटना लॉ कॉलेज में छात्र हर्ष राज हत्याकांड को लेकर बिहार में राजनीति शुरु हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रशासन पर कोई कंट्रोल नहीं है। कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।