अनूपपुर। नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड नंबर 09 में आंगनबाड़ी केंद्र और दिव्यांग बालक छात्रावास की स्थिति बदहाल है। आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुका है, दीवारों में दरारें और छत से गिरता प्लास्टर बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ ,वहीं परिसर में गंदगी और झाड़-झंखाड़ फैले हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था भी सवालों में है।