बलिया: नारायनपाली में मनाया गया आचार्य चाणक्य जयंती एवं विश्व ब्राह्मण दिवस
Ballia, Ballia | Jun 1, 2025 नारायनपाली गांव स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 1 बजे ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आचार्य चाणक्य की जयंती एवं विश्व ब्राह्मण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व आचार्य चाणक्य और भगवान परशुराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा रहे।