बाराहाट बाजार में रविवार करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयशी सिंह का जोरदार स्वागत किया। बाराहाट में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने पर मंत्री ने सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान कई स्थानीय मुद्दों से कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने खेल एवं आईटी क्षेत्र में बेहतर कार्य का भरोसा दिया।