मधुबन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुओं में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और राष्ट्रभाव जागृत करने के लिए सतत प्रयत्नशील : रविशंकर हिंदुओं में एकत्व, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता का भाव जागृत कर समृद्ध हिंदुत्व की स्थापना के उद्देश्य से मंगलवार को श्रीकृष्ण गौशाला, मधुबन के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।