मंदसौर: कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले के सभी मतदाताओं से 13 मई को मतदान करने की अपील की गई
मंदसौर जिले में मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए । वही कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले के सभी मतदाताओं से 13 मई 2024 के दिन मतदान करने की अपील की।