संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर कुलपहाड़ नगर श्रद्धा,भक्ति और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर रविदास समाज के तत्वावधान में भव्य एवं अनुशासित शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की।शोभायात्रा शुभारंभ रविदास मंदिर से हुआ, जो बस स्टैंड से नगर भ्रमण हुआ।