रानी: तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर महिलाओं को चपेट में लिया, हादसे में चार महिलाएं घायल, सभी को लाया गया नाड़ोल अस्पताल
रानी थाना क्षेत्र के नाड़ोल पाबुजी देवली सड़क मार्ग पर देर रात्रि हादसा हो गया , एक बाइक सवार लापरवाही से तेज रफ्तार से बाइक चलाकर चार राहगीर महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे हादसे में चार महिला घायल हो गई जिनको राहगीरो की मदद से चारो घायल महिलाओं को नाड़ोल अस्पताल लाया जहा पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा उपचार किया गया ।