पूर्णिया पूर्व: मरंगा में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन में महापौर उपमहापौर हुई शामिल
हैमर जीम द्वारा मरंगा चौक स्थित आनंद वाटिका में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें शहर कि महापौर विभा कुमारी उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया। समारोह के दौरान मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले पूर्णिया निवासी प्रवीर सिंह उर्फ आदर्श सिंह को महापौर उपमहापौर ने सम्मानित किया।