मथुरा: बाढ़ जैसे हालात में विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है मथुरा प्रशासन : डीएम
मथुरा में बाढ़ जैसे हालात बने हुए जिससे यमुना के किनारे बसे करीबन एक दर्जन गांवों में पानी भर गया है। प्रशासन ने नाविकों को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी है। घाट किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।फिलहाल, यमुना नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।